फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा में ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का काम कर रही कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन

रेनू सकलानी Updated Tue, 08 Jul 2025 02:39 PM IST

चारधाम यात्रा में ऋषिकेश में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का काम कर रही कंपनी एथिक्स इन्फोटेक की ओर से अपने करीब 90 कर्मचारियों को 2 महीने से वेतन नहीं दिया गया। कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त ऋषिकेश के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही संबंधित कंपनी की ओर से नए कर्मचारियों को 9 से 10 हजार वेतन देने, साप्ताहिक अवकाश न देने का आरोप लगाया। श्रमिकों का कहना है कि उनसे 8 घंटे के बजाय 12 घंटे की ड्यूटी कराई जाती है। किसी प्रकार का ओवरटाइम का भुगतान नहीं कराया जाता। कर्मचारियों से वार्ता के बाद सहायक श्रम आयुक्त दीपक कुमार ने एथिक्स इन्फोटेक कंपनी के स्थानीय प्रभारी प्रेमानंद से फोन पर वार्ता की। उन्होंने बताया कि अभी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट जारी नहीं किया गया है दो-तीन दिन में बजट जारी हो जाएगा उसके बाद इन कर्मचारियों का वेतन का भुगतान किया जाएगा। सहायक श्रम आयुक्त ने कहा कि कर्मचारियों को श्रम कानूनों के अनुसार वेतन भुगतान किया जाय।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें