फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमानीवाला में कूड़ा निस्तारण प्लांट हटाने की मांग, महीनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों का प्रदर्शन

ऋषिकेश के गुमानीवाला में कूड़ा निस्तारण प्लांट हटाने की मांग को लेकर महीनों से धरना दे रहे ग्रामीणों ने बुधवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्लांट को तत्काल हटाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लगातार मिल रहे आश्वासनों से उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने अब प्लांट हटाने की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का एलान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें