ऋषिकेश नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी करवाई। एमडीडीए और प्रशासन ने परशुराम चौक के समीप भरत मंदिर इंटर कालेज मैदान से लगी करीब 23 अवैध निर्माणाधीन व नवनिर्मित दुकानों को ध्वस्त किया। पूर्व में ध्वस्तीकरण की तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई थी। जो बाद में चार जनवरी कर दी गई थी। ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अन्य थानों से भी पुलिस बुलाई गई थी। एमडीडीए और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। ध्वस्तीकरण के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई हैं।