फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वोट चोरी और जन मुद्दों को लोगों के बीच ले जाएगी कांग्रेस

पिथौरागढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा वोट चोरी के मामले पर जिला कांग्रेस कमेटी अब ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। साथ ही उत्तराखंड में पांच वर्षों में प्रदेश सरकार की विफलताओं और स्थानीय समस्याओं को जनता के बीच ले जाएगी। बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, धामी सरकार की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों के साथ अब पार्टी जनता के बीच जाएगी। इसके लिए विकासखंड वार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर 17 अक्टूबर को गंगोलीहाट में 11 बजे से कार्यक्रम होगा। उसी दिन अपराह्न तीन बेड़ीनाग में आयोजित कार्यक्रम में गणाई ब्लॉक के कार्यकर्ता भी भागीदारी करेंगे। गंगोलीहाट में नगर अध्यक्ष दीपक धानिक के नेतृत्व में 22 अक्टूबर को और 23 अक्टूबर को बेड़ीनाग में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सानी के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिण विकासखंड में 28 अक्टूबर तथा मूनाकोट ब्लॉक में 29 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया कि 30 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में दूसरे चरण के कार्यक्रम का समापन होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ इन कार्यक्रमों में शामिल रहने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें