फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सिरतोला के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन, पटवारी के खिलाफ जताया रोष

बंगापानी में ग्राम पंचायत सिरतोला में फसल, भवन और पशु क्षति सहित भूटाव से मकानों को हुए नुकसान की मुआवजा रिपोर्ट न बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है। राजस्व उपनिरीक्षक पर रिपोर्ट न बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए आपदाकाल के दौरान के सभी मामलों की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन प्रेषित किया। ग्राम प्रधान कंचन गोस्वामी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बार-बार मांग के बावजूद फसलों, भवनों, पशु हानि आदि के नुकसान की रिपोर्ट न बनाने पर आक्रोश जताया। कहा कि इस वर्षाकाल में ग्रामीणों को हुए भारी नुकसान के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों की ओर से नुकसान के तमाम दस्तावेज बनाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने मुआवजे की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए राजस्व उपनिरीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने का भी आरोप लगाया। उन्होंने तहसीलदार को संबोधित ज्ञापन रजिस्ट्रार-कानूनगो मीना जोशी को सौंपा और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में उप प्रधान बिशन सिंह, एड. भरत गोस्वामी, गगन धामी, जगदीश राम, यश राणा, हीरा सिंह, हीरा देवी, हेमा, जमुना, लक्ष्मी, संतोषी, इंद्रा और कमला देवी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें