फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 25 लाख से बना ध्यान और योग केंद्र दिलाएगा लोगों को तनाव से मुक्ति

पिथौरागढ़। नगर के लोगों को 25 लाख से बना ध्यान और योग केंद्र तनाव से मुक्ति दिलाने में मददगार साबित होगा। नगर के भाटकोट में ध्यान और योग केंद्र अस्तित्व में आया है और इसके दरवाजे आम लोगों के लिए खुल गए हैं। हरे-भरे पेड़ों के बीच लोग इस केंद्र में ध्यान लगाकर तनाव को दूर भगाएंगे तो योगाभ्यास कर निरोग रहेंगे। नगर निगम ने भाटकोट में 25 लाख से ध्यान और योग केंद्र का निर्माण किया है। शुक्रवार को मेयर कप्लना देवलाल ने केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक शक्ति बढ़ाने का अनूठा केंद्र साबित होगा। यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस केंद्र में नगर के लोग और पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वातावरण में ध्यान लगाकर तनाव को दूर भगा सकेंगे। वहीं योगाभ्यास कर अपने शरीर को निरोगी बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर निगम गंभीर है। इस मौके पर पार्षद डेरिक वाटसन, नीरज कोठारी, मोहित चौसाली, पृथ्वीराज बिष्ट, भूपेंद्र कठायत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें