27वीं पुण्यतिथि पर शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत महर बिष्ट को 80 एनसीसी वाहिनी, 12 कुमाऊं रेजिमेंट और पूर्व सैनिक संगठन ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। जाखनी तिराहे में शहीद हेमंत की मूर्ति स्थल पर शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। एनसीसी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी, सूबेदार मेजर गंगा सिंह के साथ ही 12 कुमाऊं व सोर घाटी पूर्व सैनिक संगठन ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। सभी ने शहीद के जयकारे लगाए। 19 सितंबर 2000 को लेफ्टिनेंट हेमंत दुश्मनों से लोहा लेते हुए नौगांव सेक्टर कारगिल, जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए थे। उन्होंने 1999 में 7 गार्ड रेजिमेंट में कमीशन लिया था। जाखनी तिराहे पर शहीद लेफ्टिनेंट हेमंत की मूर्ति की देखभाल और साफ-सफाई एनसीसी बटालियन की ओर से की जाती है। यहां नायब सूबेदार दर्शन सिंह, बीएचएम नवीन, कुंदन, भैरवी, पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष रमेश, दयाल सिंह, प्रहलाद सिंह, दिवाकर सिंह, धरम सिंह आदि थे।