फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: क्लस्टर योजना के विरोध में कांग्रेस का सीईओ दफ्तर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की

हीरा मेहरा Updated Mon, 18 Aug 2025 05:34 PM IST

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्लस्टर विद्यालय योजना के विरोध में सीईओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पर्वतीय प्रदेश के विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए हर दो किलोमीटर के दायरे में विद्यालय खोले। अब सरकार अन्य संस्थानों की तरह शिक्षा का निजीकरण कर इन विद्यालयों में ताला लगाकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। सोमवार को पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय प्रदेश की जनता के लिए सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाना मजबूरी है। सरकार ने पहले ही महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। अब क्लस्टर योजना के तहत सरकारी विद्यालयों को बंद कर सरकार प्रदेश के लोगों की दिक्कत बढ़ाने की साजिश रच रही है। वक्ताओं ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश के पर्वतीय जिलों में विद्यार्थियों के लिए 15 से 25 किलोमीटर दूर क्लस्टर विद्यालयों में पढ़ने जाना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा हर सरकारी संस्थान का निजीकरण करने की रही है। क्लस्टर योजना भी इसी का हिस्सा है। सरकारी विद्यालय बंद कर सरकार शिक्षा का भी निजीकरण करना चाह रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें