फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Apr 2025 05:28 PM IST

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल, बिजली और पानी के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अच्छे दिन आने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए और सरकार का पुतला जलाया। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में पूरे देश के लिए बिजली का उत्पादन हो रहा है। ऊर्जा प्रदेश में ही सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को महंगाई का तोहफा दिया है। वहीं पानी का बिल बढ़ाकर सरकार ने जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता की मुश्किल बढ़ाने का काम किया है। ईधन महंगा होने से महंगाई बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन आने का वादा कर देश और प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी देते हुए कहा रसोई गैस, ईधन, बिजली और पानी के बढ़े दाम वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी, नगर अध्यक्ष निषिद उप्रेती, पद्मा बिष्ट, गीता परेरा, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा, हिमांशु ओझा, राहुल लुंठी, नवीन कापड़ी, भूपेश नगरकोटी, सुरेश तिवारी, चंचल बोरा, शंकर लाल, आशिफ हुसैन आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें