फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

पिथौरागढ़। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं उनका पुतला जलाया। सभी ने राहुल गांधी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर पुतला जलाते हुए कहा कि जिस वीर सपूत ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित किया है आज उनका अपमान किया जा रहा है। राहुल गांधी ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा उजागर किया है। इस कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला जलाने वालों में दिवाकर जोशी, इंद्र लुंठी, रघुवीर सिंह बिष्ट, विनोद मेहरा, लाल सिंह शास्त्री, हरिश रावत, नवीन भंडारी, रवि जंग, विक्रम बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें