फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: बार संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ, कहा- अधिवक्ताओं के हितों के लिए गंभीरता से करेंगे काम

हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Jul 2025 05:36 PM IST

पिथौरागढ़ जिला बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्ष सहित संघ के पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। जिला न्यायालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा और जिला जज शंकर राज ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए अधिवक्ताओं को बार संघ का मार्गदर्शन जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया। जिला जज शंकर राज ने सबसे पहले संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट और सचिव पंकज शर्मा को शपथ दिलाई। वहीं सांसद अजय टम्टा ने उपाध्यक्ष अनिल रौतेला, उपसचिव विनोद मतवाल को अपर सत्र न्यायाधीश गीता चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित पंत को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने कहा कि अधिवक्ताओं ने विश्वास जजाते हुए उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दी है इस पर वह खरा उतरेंगे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए वे गंभीरता से काम करेंगे। सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामना दी। इस मौके पर सिविल जज सीनियर डिविजन आरती सरोहा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी, सिविल जज जूनियर डिविजन पूनम टोडी, न्यायिक मजिस्ट्रेट तान्या मिड्डा, मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी पाटनी, मनोज ओझा, रमेश कापड़ी, केसी पंत, सुधीर चौहान आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें