पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनसुनवाई हुई। डंडोखोला पेयजल योजना के पंप संचालकों ने कहा कि उन्हें 13 महीने से मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं आठगांव निवासी बसंत राम ने कहा कि वह दिव्यांग हैं और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उनका बिजली का 21,713 रुपये बिल आया है। इनती बड़ी धनराशि को वह कैसे चुकाएंगे।कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में 49 शिकायतें दर्ज की गईं। 30 शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आठगांव निवासी बसंत राम ने कहा कि वह विकलांग है और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उनका बिजली बिल 21,713 रुपये आया है जिसका भुगतान करने में वह असमर्थ हैं। इस पर सीडीओ ने विद्युत विभाग से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। टुंडी-बारमौ के ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग रखी। इस पर सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए। डंडोखोला पेयजल योजना के पंप चालकों ने बताया कि 13 माह बीत जाने के बावजूद उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सीडीओ ने डॉ. सैनी ने जल संस्थान के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।