फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

विशाल कुमार Updated Tue, 30 Jun 2026 06:23 PM IST

कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल से सतपुली के बीच चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक 13 घंटे के लिए यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। सतपुली मल्ली क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण सड़क के ऊपरी हिस्से में लटके बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने के लिए कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग शुरू कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार राजमार्ग के किमी 188.500 (सतपुली मल्ली) पर चौड़ीकरण कार्य के बाद लगातार भू-धंसाव हो रहा है। इससे सड़क के ऊपर भारी बोल्डर असुरक्षित स्थिति में लटक गए हैं, जो कभी भी गिरकर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए इन बोल्डरों को कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग के माध्यम से हटाने का निर्णय लिया गया है। एनएच के एई खुशवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम से कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग शुरू कर बोल्डर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। सतपुली की ओर आने वाले वाहन सतपुली–कांडाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मोटर मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं। वहीं, कोटद्वार से आने वाले वाहन दुगड्डा–फतेहपुर–डेरियाखाल–चुंडई–कांडाखाल–सतपुली मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा की योजना पहले से बनाएं, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और कार्य के दौरान प्रशासन और कार्यदायी संस्था का सहयोग करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें