फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में मतगणना शुरू, 15 विकासखंडों में 180 टेबलों पर जारी मतों की गिनती

रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Jul 2025 08:31 AM IST

त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत पौड़ी जनपद में गुरुवार सुबह मतगणना प्रक्रिया औपचारिक रूप से आरंभ हो गई। सुबह ठीक 7:40 बजे संबंधित उप जिलाधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। इसके बाद निर्वाचन कर्मियों द्वारा मत पेटिकाओं को मतगणना कक्षों में पहुंचाया गया। सुबह 8:00 बजे से जिले के सभी 15 विकास खंडों में मतगणना का कार्य विधिवत रूप से शुरू हुआ। मतगणना के लिए इन सभी विकासखंडों में कुल 180 टेबल लगाई गई हैं, जहां निर्वाचन कर्मी मतों की गिनती में जुटे हैं। पौड़ी जिले में इस बार कुल 1166 ग्राम पंचायतों के चुनाव हुए हैं, जिनमें से 975 ग्राम प्रधान पद, 346 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद तथा 38 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतगणना की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें