एलयूसीसी ठगी पीड़ितों ने सोमवार को श्रीनगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पौड़ी बस अड्डा पीपलचौरी से शुरू हुई यह जुलूस शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होता हुआ तहसील परिसर पहुंचा। तहसील पहुंचकर आंदोलित महिलाओं ने सीबीआइ जांच पूरी होने तक पीड़ितों की आर्थिक मदद किए जाने की मांग सरकार से की। उक्रांद की गढ़वाल मंडल प्रभारी सरस्वती देवी ने पार्टी की ओर से अन्य मुद्दों को लेकर भी प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय एवं राज्य के वन मंत्री को उपजिलाधिकारी श्रीनगर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।