प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सीडीएस बिपिन रावत खेल स्टेडियम, श्रीकोट श्रीनगर में प्रारंभिक शिक्षा मिनी गढ़देवा 2026 खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर एनसीसी कैडेट और मिनी गढ़देवा में शामिल स्कूली छात्रों ने मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट के दौरान प्रतिभागियों ने मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत को सलामी दी। खेल प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया और स्टेडियम में खेल भावना का माहौल बना रहा।