यमकेश्वर विकासखंड के दिउली गांव में गुलदार की बढ़ती आवाजाही ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते शुक्रवार दोपहर गुलदार गांव के निर्माणाधीन भवन में घुस आया। वह टब में रखा पानी पीकर जंगल की ओर लौट गया। घटना के बाद दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। विभाग से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है ताकि ग्रामीण सुरक्षित महसूस कर सकें।