फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने की समायोजन की मांग, किया धरना प्रदर्शन

रेनू सकलानी Updated Thu, 15 May 2025 03:41 PM IST

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने की समायोजन की मांग। विवी शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद ने प्रशासनिक भवन के सामने किया प्रदर्शन। परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र फर्स्वाण ने कहा कि तीन दशकों से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी विवि में कार्य कर रहे हैं। उच्च न्यायालय द्वारा विवि को अपने स्तर पर खाली पदों को समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद विवि के कुछ लोगों द्वारा इसमें दखलअंदाजी कर इस प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे और नियत वेतन भोगी कर्मचारियों के समायोजन हेतु नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें