फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Jul 2025 05:27 PM IST

हल्द्वानी में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक स्थल हल्द्वानी में हुआ, जहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा सम्मान गारद प्रस्तुत किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के एमबीपीजी कॉलेज सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। शासन के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा खेल विभाग द्वारा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में क्रॉस कंट्री दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीर नारियों एवं अशक्त सैनिकों को सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें