फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी शहर में निकली बरात, यातायात व्यवस्था का बज गया बैंड

हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Sep 2025 09:40 AM IST

हल्द्वानी शहर में सोमवार शाम राम बरात में शामिल होने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। हर कोई बराती बनकर शोभायात्रा का साक्षी बनना चाहता था। शोभायात्रा तो दो किमी के तय रूट से होते हुए चार घंटे में रामलीला मैदान पहुंच गई लेकिन इस कारण शहर के आंतरिक मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार को हल्द्वानी में राम बरात का आयोजन किया गया। बरेली रोड स्थित लटूरिया बाबा आश्रम से रामलीला मैदान के लिए बरात निकली। इसमें शहर के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। बरात में आकर्षक झांकियां देखने के लिए हर किसी के कदम रुक गए। कई लोग वाहनों को रोककर भी बरात देखने लगे। ऐसे में पुलिस के रूट डायवर्जन के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। रामपुर और बरेली रोड से आने वाले वाहन तो वाया गौलापार बाईपास काठगोदाम रवाना हो गए लेकिन शहर के आंतरिक मार्गों पर गाड़ियों के पहिये जाम हो गए। नैनीताल रोड, सिंधी चौक व बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति देखने को मिली। रामपुर रोड पर धान मिल को जाने वाली सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। कालाढूंगी रोड पर ई-रिक्शों की लंबी लाइन लग गई। सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर भी जाम रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें