गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूलों की बसों में सुरक्षा संबंधी मानक जांचने के लिए आरटीओ की ओर अभियान चलाया गया। इस दौरान 135 वाहनों के चालान और 10 वाहन सीज किए गए। छह बसों की कंडीशन ठीक न पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति भी की गई। बसों की चेकिंग के लिए आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडेय ने दो टीमों का गठन किया है। बुधवार को पहले दिन शहर में गैस गोदाम रोड, छड़ायल चौराहा, रामपुर रोड, देवलचौड़ चौराहा लामाचौड, कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड स्कूल बस और वैन आदि वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान अनफिट वाहनों के चालान काटे गए। टीम ने स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग वालों पर भी कार्रवाई की। टीम में आरआई (टेक्निकल) अजय गुप्ता, परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य व अपराजिता पांडे, पवन कुमार आदि शामिल रहे। फोटो कैप्शन। बबली भाई शेयर करेंगे।