फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में धनगढ़ी नाले में फंसी रोडवेज बस, यात्रियों की अटकी सांसें

हीरा मेहरा Updated Wed, 06 Aug 2025 10:56 AM IST

रामनगर में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया। सुबह के समय पहाड़ को जा रही रोडवेज बस नाले में फंस गई। बस चालक ने किसी तरह बस को नाले से बाहर निकाल कर यात्रियों की जान बचाई। बुधवार की सुबह करीब सात बजे के आसपास एक रोडवेज बस पहाड़ को जा रही थी। जब वह धनगढ़ी नाले पर पहुंची तो नाले का उफान पर था। ऐसे में बस चालक ने बस को नाले में उतार दिया। नाला पार करने की कोशिश करने लगा। थोड़ी दूर जाने पर बस नाले में फस गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस चालक ने बस को बैक कर वापस ले आया। इसके बाद यात्रा की जान बची।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें