जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्षा दीपा दरम्वाल का कहना है कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने चुनाव में जिपं अध्यक्ष के रूप में समर्थित उम्मीदवार बनाने पर सीएम पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी विधायकों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। दरम्वाल मंगलवार को यहां रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। कहा कि जिस तरह से भाजपा ने उन्हें सहयोग दिया है, उसी सहयोग के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान जब वह गांवों में पहुंची थी तो लोगों ने उन्हें कई समस्याएं बताई थी। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को हल होने के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, यह उनकी प्राथमिकता रहेगी।