फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नैनीताल डीएसए मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू

हीरा मेहरा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:27 AM IST

बीते दिनों हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास के बाद रविवार से नगर के डीएसए मैदान में परेड पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाली परेड में पुलिस विभाग की ओर से सात टोली शामिल होंगी, जबकि एक टोली एनसीसी की भी होगी। परेड को कमांड कर रहे सीओ सुमित पांडे ने बताया कि बीते छह दिनों से परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। अब तक हल्द्वानी में पूर्वाभ्यास किया जा रहा था, लेकिन रविवार से नैनीताल में इसकी शुरुआत की गई है। इसमें यातायात पुलिस, सशस्त्र सेना पुलिस, पीएससी, सिविल पुलिस, पीएससी महिला, सिविल महिला, फायर ब्रिगेड और एनसीसी की टोलियां शामिल है। इस वर्ष निकाय चुनाव को देखते हुए 21 तक परेड पूर्वाभ्यास होगा। 24 जनवरी को फुल यूनिफार्म के साथ पूर्वाभ्यास होगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को मुख्य परेड होगी। इसमें विभिन्न विभागों की झांकी शामिल होगी। दमकल विभाग की ओर से बनाए जाना वाला तिरंगा मुख्य आकर्षण होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें