नैनीताल तिराहे पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के कारण रामनगर रोड पर जाम लग गया। नैनीताल जाने वाले वाहनों को वाया हल्द्वानी होकर भेजा जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है। इसी कारण कई वाहन जाम में फंस गए हैं। रामनगर रोड पर लगे जाम का असर हल्द्वानी जाने वाले वाहनों पर भी देखने को मिल रहा है और आम लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं।