रामनगर के आपदाग्रस्त गांव चुकम में प्रशासन की टीम निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीणों के आने-जाने की समस्या को देखते हुए राफ्ट की व्यवस्था की गई है। गांव में चिकित्सा कैंप लगाकर 25 लोगों का उपचार कराया गया और उन्हें दवाईयां दी गई। चुकम गांव के ग्रामीणों को राफ्ट से नदी को पार कराया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि चुकम के विद्यालय में अध्यापकों के वहां पहुंचने, कई ग्रामीणों को नौकरी सहित अन्य कार्याे के लिए आना-जाना पड़ता है। जिसके लिए गांव में राफ्ट लगाया जाना आवश्यक है। ग्रामीणों से वार्ता के बाद अभी केवल सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक और सायं 4 बजे 5.30 बजे तक राफ्ट लगाए जाने से लोगों को सुविधा मिल जाएगी। राफ्ट का अनावश्यक दुरुपयोग न हो इसके लिए न्यूनतम 20 रुपया किराया रखना गया है। अतिरिक्त धनराशि का वहन आपदा मद से किया जाएगा।