गौलापार निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी कुणाल और असम में दार्जिलिंग की निवासी सोनिका गिरी की मुलाकात असम में एक प्रतियोगिता के दौरान हुई थी। कुणाल एक उत्कृष्ट बॉक्सर हैं जो बिहार, झारखंड, रांची व चेन्नई में आयोजित विभिन्न बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने चेन्नई में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पिता तिल राम ने बताया कि कुणाल और सोनिका दोनों बचपन से ही बोलने और सुनने में असमर्थ हैं। बताया कि वर्तमान में कुणाल हरियाणा स्थित मूक-बधिर विद्यालय में अध्ययनरत हैं और हरियाणा टीम की ओर से बॉक्सिंग खेलते हैं। वर्ष 2020 में उनका चयन ऑलराउंडर के रूप में दुबई क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ था, लेकिन कोरोना काल के कारण यह प्रतियोगिता स्थगित हो गई थी। आज दोनों विवाह के बंधन में बंध गए तो उन्हें बेहद खुशी हुई।