रानीखेत रोड स्थिति एमपी इंटर कॉलेज में सोमवार को साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता गोष्ठी में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। एसएसआई युनूस ने साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय, डिजिटल अरेस्ट से बचने के तरीके, फिशिंग, हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड की पहचान और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, हेम चंद्र पांडेय, शेखर सिंह बिष्ट, संजीव कुमार, हरिओम शर्मा, वैभव अग्रवाल, सुशील बिष्ट आदि मौजूद रहे।