जवाहर ज्योति दमुवादूंगा स्थित वार्ड नंबर 38 के लोगों ने मालिकाना हक नहीं दिए जाने के विरोध में एसडीएम कोर्ट के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से कराए गए सर्वे में वार्ड 35, 36 और 37 को तो शामिल किया गया, लेकिन वार्ड 38 को शामिल नहीं किया गया है।