फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल विंटर कार्निवल बना पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र

नैनीताल विंटर कार्निवाल में स्थानीय लोगों के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले पर्यटकों को एक ही स्थान पर कुमाऊं के लजीज व्यंजन मिल रहे हैं। सर्द मौसम में गर्म तासीर की बाड़ी और मेड़ी लोगों को खूब भा रही है। चाय की जगह लोग आकर्षक कुल्हड़ में इसका सेवन कर रहे हैं। बता दें कि सांस्कृतिक मंच में के समीप बने फूड कोर्ट तथा प्रदर्शनी स्थल पर होटल नम:, शेरवानी हिलटाप इन, मचान रेस्टोरेंट, फिंगर चिप्स समेत फ्रोजन आदि संस्थाओं ओर से स्टाल लगाए गए हैं। इनमें लोगों को कुमाऊंनी समेत अन्य जायका परोसा जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय होम मेड चॉकलेट, मोम्बत्ती से बने उत्पाद, निजी स्तर पर तैयार आभूषण, पेंटिंग आदि लगाई गई हैं। द लर्निंग ट्री संस्था की ओर से पहाड़ की परंपागत बाड़ी और मेड़ी को प्रस्तुत किया गया है। इसमें मडवे के आटे का गुड़ मिलाकर सूप (बाड़ी) तैयार की गई है, जबकि जौं, बाजरा, तिल, नमक, अजवाइन की आकर्षक डिजाइन में स्टिक (मेड़ी) तैयार की गई हैं। कुल्हड़ में सूप देकर उसमें स्टिक डाली जा रही है। स्टाल संचालक निर्मला चंद्रा व गजाला कमाल का कहना है इसमें भरपूर मात्रा में आयरन व कैलशियम है। इसकी गर्म तासीर के चलते इसे सर्द मौसम में बनाया जाता है। बुजुर्ग पुरुष महिलाओं समेत प्रसूताओं के लिए यह औषधि है। वर्तमान में लोग इसे भूल गए हैं, इसीलिए उन्होेंने इसे पुनर्जीवत करने का प्रयास किया है। लोगों को इसका स्वाद खूब भा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें