चंपावत में डीएम मनीष कुमार के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अशोक नगरकोटी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 187 लोगों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। 90 से अधिक लोगों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान शिविर में डॉ. कमल कुमार, डॉ. उर्मिला बिष्ट, सुगंध श्रीवास्तव, भूपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।