फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का भय जिंदा रखता है तो वह अच्छा है: सीओ ट्रैफिक, बोले- नियमों का पालन कर बचाएं जीवन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जगजीतपुर में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का भय लोगों को नियमों का पालन कराता है तो यह अच्छी बात है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में सड़क दुर्घटनाओं में औसतन एक व्यक्ति की मौत रोज हो रही है। अगस्त में 29 और जुलाई में 32 लोगों की सड़क हादसों में जान गई। उन्होंने युवाओं से वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने और नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने की अपील की। साथ ही कहा कि वाहन चलाएं, लेकिन उसे रॉकेट न बनाएं और सड़क पर पूरा ध्यान यातायात पर रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें