फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में अस्थायी दुकानों में लगी भीषण आग, देखते ही देखते ले लिया विकराल रूप

रेनू सकलानी Updated Mon, 05 Jan 2026 12:40 PM IST

शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात अस्थायी दुकानों (खोखों) में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक करीब चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान, नकदी और अन्य सामग्री जल गई, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें