फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों से श्रम विभाग की अपील, सोशल मीडिया अफवाहों पर न दें ध्यान

Renu Saklani Updated Fri, 15 May 2026 03:09 PM IST

हरिद्वार में उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार ने श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन बढ़ाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे फार्मा और फूड कंपनियों में अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 13,018 रुपये निर्धारित है। पीएफ और ईएसआई कटौती के बाद श्रमिकों को 11,358 रुपये जारी किए जा रहे हैं। वहीं इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे बाइक और गाड़ी निर्माता कंपनियों में न्यूनतम वेतन 13,800 रुपये है। उप श्रम आयुक्त ने कहा कि भविष्य में यदि सरकार कोई नया आदेश जारी करती है तो उसे तत्काल लागू कराया जाएगा। उन्होंने श्रमिकों से किसी भी बहकावे में न आने और समस्या होने पर रोशनाबाद स्थित श्रम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। ओवरटाइम, बोनस और एरियर जैसी शिकायतों के समाधान के लिए भी श्रमिक प्रतिनिधि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें