जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत पोलों पर विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए केबल और तार हटाने का काम शुरू हो गया है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। देवपुरा चौक से रानीपुर मोड़ के बीच बिना अनुमति लगाए गए केबल तारों को हटाया जा रहा है। जिलाधिकारी की बैठक में केबल ऑपरेटरों को स्वयं तार हटाने के लिए समय दिया गया था। समयावधि बीतने के बाद भी तार नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई शुरू की। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।