कुंभ मेले और गंगा कॉरिडोर की तैयारियों के तहत कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यस्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शिकायतों की जानकारी भी ली। करन माहरा ने कहा कि कुंभ मेले और गंगा कॉरिडोर के नाम पर कराए जा रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकार पर विकास कार्यों के नाम पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।