फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ज्वालापुर-कनखल के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

Renu Saklani Updated Wed, 02 Sep 2026 02:56 PM IST

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-3, ज्वालापुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-18, कनखल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पाठ्यक्रम और मिड-डे मील की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी न होने और विद्यालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभिभावकों के साथ समय-समय पर बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें