चंपावत जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार एक नया इतिहास रचने की तैयारी है। आयुष मंत्रालय 14 जून को एक ऑनलाइन योग सत्र आयोजित करेगा। एक ही समय पर सर्वाधिक लोगों की भागीदारी का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। यह सत्र सुबह 6:15 से 7:35 बजे तक मंत्रालय के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारित होगा। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पंजीकरण के लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस कॉल देनी होगी, इसके बाद व्हाट्सएप पर प्राप्त लिंक से पंजीकरण पूरा किया जा सकेगा। गिनीज रिकॉर्ड के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को अपने व्यक्तिगत मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से लॉगिन करना अनिवार्य होगा। एक ही स्क्रीन पर सामूहिक रूप से देखने को रिकॉर्ड में नहीं गिना जाएगा।