चंपावत के पाटी पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग और मित्रा फाउंडेशन की ओर से मॉडल डिलीवरी केंद्र खोला गया है। केंद्र खुलने के बाद बड़ी आबादी वाले क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। डिलीवरी केंद्र में 40 से अधिक प्रसव होते हैं। ऐसे में इसे मॉडल केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है।