चंपावत नगर में सुबह से बादल छाए रहे और करीब सात बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। बाराकोट क्षेत्र में तेज बारिश हुई। सड़क पर पूरी तरह कोहरा छाने के चलते वाहन चलाना मुश्किल हो गया और वाहनों की रफ्तार धीमी रही। बारिश के चलते सड़क पर कई जगह मलबा भी आया, हालांकि यातायात बाधित नहीं हुआ।