चंपावत। यूकॉस्ट की ओर से पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का जनपद स्तरीय आयोजन मंगलवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। महोत्सव का मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन अनुकूल रणनीतियां और आपदा जोखिम प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा एवं स्वच्छता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बाल वैज्ञानिकों से कहा कि बिना मेहनत के सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।