प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में क्षेत्र के आठ लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त संग्रह और अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। शिविर में वार्ड सदस्य बलराज पटनी समेत क्षेत्र के लोगों ने सहभागिता की। पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, नर्सिंग ऑफिसर जीवन सिंह, काउंसलर हरीश पांडेय और लैब टेक्नीशियन महेंद्र सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।