फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में प्रचार करने वाले भाजपा सदस्यों पर होगी कार्रवाई

हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Aug 2025 02:42 PM IST

चंपावत जिले में हुए पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार करने वाले सदस्यों, पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। चंपावत जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया ने बताया कि भाजपा ने प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों का चयन किया गया। किसी को नाराजगी थी तो वह पार्टी फोरम के सामने अपनी बात रखता, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से कई नेताओं ने भ्रामक टिप्पणियां कर अपनी नाराजगी जताई। उनका संज्ञान पार्टी ने लिया है। चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में प्रचार करने वाले पदाधिकारियों को पद मुक्त कर दिया है। अधिकृत प्रत्याशियों की शिकायत पर सूची तैयार कर प्रदेश को भेजी है। प्रदेश की अनुशासन समिति आगे की कार्यवाही करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें