नौटी- कर्णप्रयाग स्टेट हाईवे करीब साढ़े तेरह घंटे बंद रहा। स्टेट हाईवे पर आटागाड़ रेंज की नर्सरी के पास पहाड़ी से मलबा, पेड़ और बोल्डर हाईवे पर गिर गए थे। बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे सड़क छोटे वाहनों के लिए खोली गई। बीते मंगलवार को शाम करीब सात बजे स्टेट हाईवे पर आटागाड़ रेंज की नर्सरी के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पेड़. और बोल्डर हाईवे पर गिर गए। जिससे सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गई।