चमोली जनपद में बीते दो दिनों से बारिश कम होने के कारण सड़कों की स्थिति सामान्य है। जनपद में अभी भी 21 ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। चमोली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग-गैरसैंण-पाण्डुवाखाल, राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली-गोपेश्वर-मंडल - चोपता मोटर मार्ग, बदरीनाथ राष्ट्रीट राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ-मलारी-नीति और राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली - थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग यातायात हेतु सामान्य सुचारु है।