फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पंचायत चुनाव; कर्णप्रयाग में नौ विकासखंडों में 83 टेबलों पर आज होगी मतगणना

रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Jul 2025 06:24 AM IST

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर चमोली जिले के सभी नौ ब्लॉकों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वृहस्पतिवार को प्रातः 8 बजे से विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना कार्य प्रारम्भ कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिले में सभी नौ विकासखंड मुख्यालयों पर मतगणना के लिए कुल 83 टेबल लगाई गई हैं। जबकि मतगणना के कार्य को सुचारु और शांतिपूर्ण रुप से संपादित करने के लिए 93 मतगणना सुपरवाइजर और 372 मतगणना सहायकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें