फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा प्रोजेक्ट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, 19 विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा प्रोजेक्ट-2026 के तहत विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा, तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी, वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह और खंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला की शुरुआत पूजा-अर्चना और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधरोपण से हुई। विकासखंड के 19 विद्यालयों के करीब 200 विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, रोल प्ले, पोस्टर और समूह चर्चा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, लैंगिक समानता, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, किशोरावस्था और साइबर क्राइम जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों को जागरूकता के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने और इन संदेशों को समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें