फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ छात्रों ने लिया जागरूकता का संकल्प

Renu Saklani Updated Thu, 18 Jun 2026 03:06 PM IST

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में गुरुवार को नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एनएसएस इकाई और एंटी ड्रग्स सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा युवा शक्ति को कमजोर करता है। युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। छात्र भरत ने नशा मुक्ति और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से खुद जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने को कहा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शाजिया सिद्दीकी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशा मुक्त समाज बन सकता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें