कर्णप्रयाग में डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। छात्र नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि महाविद्यालय के मुख्य गेट पर कूड़े की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। साथ ही सुरक्षा कर्मी और अतिरिक्त सफाई कर्मी की तैनाती की मांग भी की है।