फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी

Renu Saklani Updated Fri, 20 Mar 2026 11:12 AM IST

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बदरीनाथ धाम में दो फिट तक बर्फ जमी है। लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।  मैदानी इलाकों में तेज दौर की बारिश और आंधाी-तूफान के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें